Friday, June 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

ACB ने महिला एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ACB ने महिला एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 3 अप्रैल को एक महिला एएसआई शर्मिला मालिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपिया स.उ.नि. शर्मिला मलिक, जो महिला हेल्प डेस्क, थाना कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में तैनात थी, को जिला अदालत परिसर, कुरूक्षेत्र के निकट 33 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा महिला हेल्प डेस्क कुरूक्षेत्र में एक झूठी शिकायत दी गई थी। इस मामले में सहायता करने और सिमरनजीत सिंह के पक्ष में बयान दर्ज करने के बदले आरोपी स.उ.नि. शर्मिला मलिक द्वारा 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले ही 2 हजार रुपये ले लिए थे तथा शेष 33 हजार रुपये आज लेने की बात कही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया। ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 33 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!