Friday, June 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के रिटायर्ड प्रिंसिपलों व प्रोफेसरों में जबरदस्त रोष / महासंगठन की बुलाई आपात बैठक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के रिटायर्ड प्रिंसिपलों व प्रोफेसरों में जबरदस्त रोष / महासंगठन की बुलाई आपात बैठक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के रिटायर्ड प्रिंसिपलों व प्रोफेसरों के महासंगठन ने अपनी एक आपात बैठक आज जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत में आहूत की जिसकी अध्यक्षता डी ए वी कालेज करनाल के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर पूरणमल गौड़ ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के प्रधान प्रोफेसर डी आर चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के महासचिव डॉक्टर पीआर त्यागी को आमंत्रित किया गया।व इसमें सानिध्य मिला संगठन के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर संपूर्णानंद का ।सोनीपत जॉन के अध्यक्ष डा के सी वशिष्ठ ने हरियाणा के सभी पदाधिकारी व सोनीपत के सभी कॉलेजों के सेवानिवृत प्राचार्य एवं प्रोफेसरों का स्वागत करते हुए, उन्होंने संक्षेप में सोनीपत जॉन की विभिन्न गतिविधियों व इकाई द्वारा किए गए प्रयासों की संक्षिप्त रिपोर्ट संगठन के महासचिव पी आर त्यागी ने सोनीपत जॉन द्वारा आयोजित इस वृहत बैठक के लिए आभार जताया और उन्होंने बताया कि डॉक्टर एस के मल्होत्रा जी गुरुग्राम में जाने के कारण उनके स्थान पर संगठन ने निर्णय लिया है कि डॉक्टर कैसी वशिष्ठ को अध्यक्ष नामित किया गया है ।उनके नामित करने की घोषणा का सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया और प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए सभी से आग्रह कि या। कि अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं और उन्होंने संगठन के द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों से अवगत कराया सरकार के साथ। उन्होंने बताया कि 370 करोड़ रुपए नए अनुदान की सरकार ने मंजूरी दी है ।संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ चौधरी ने शिक्षा मंत्री ,शिक्षा महासचिव ,शिक्षा महानिदेशक विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई बैठकों की विस्तृत चर्चा की और न्यायालय में संगठन के द्वारा विभिन्न केसों की जानकारी प्रदान की ।उन्होंने 8 मार्च को हरियाणा की कार्यकारिणी की डीएवी कॉलेज करनाल में हुई बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि वहां सरकारी खजाने से पेंशन का निस्तारण ग्रेच्युटी 25 लाख तथा 20 साल की सेवा के उपरांत पूरा पेंशन लाभ मिलना और 80 साल की आयु प्राप्त करने पर 20% की पेंशन में वृद्धि की चर्चा की । इस अवसर पर प्रोफेसर एस बी भारद्वाज ने एक ज्वलंत विषय उठाया कि 28 साल की सर्विस जिन प्रोफेसर की पूर्ण हो गई है उनके पक्ष में पंजाबी हरियाणा हाई कोर्ट ने पूरा पेंशन का लाभ देने का निर्णय दे दिया है किंतु अभी तक सरकार ने शिक्षा विभाग ने उसे लागू नहीं किया है। उसे तुरंत संगठन लागू करवाने का प्रयास करें इस अवसर पर प्रोफेसर महानन्द मलिक और प्राचार्य नरेंद्र खत्री जी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। सभी ने वरिष्ठ प्राचार्य डॉक्टर शकुंतला गक्खड जी के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने बैठक के लिए संपूर्ण बहुत सुंदर व्यवस्था प्रदान की । संयोजक डॉक्टर कैसी वशिष्ठ ने सभी हरियाणा के पदाधिकारी और सोनीपत के सभी कॉलेजों के प्राचार्य व प्राध्यापकों का इस बैठक में आने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!