Tuesday, February 24, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में चली गोली / धमाके के बाद मची अफरा-तफरी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में चली गोली / धमाके के बाद मची अफरा-तफरी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में एक बड़ी घटना घट गई। जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश भरते समय सुरक्षा गार्ड की सर्विस बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर बैंक के अंदर और आसपास भगदड़ मच गई और धमाके से लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब सुरक्षा कर्मी (गनमैन) एटीएम में नकदी डालने की प्रक्रिया में लगे हुए थे। सुरक्षा गार्ड की बंदूक का ट्रिगर अचनाक चल गया और एक फायर हो गया। घटना के बाद बैंक परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घटना की वजह जानने के लिए इकट्ठा हुए, जबकि बैंक कर्मचारी और ग्राहक डर के मारे बाहर निकल आए। चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है!।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!