Tuesday, February 24, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कैथल MLA आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सरकार को घेरते हुए स्वास्थ्य विभाग की भयावह स्थिति की उजागर / कहा 1069 मेडिकल ऑफिसर और 570 फार्मासिस्ट के पद खाली *

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल MLA आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सरकार को घेरते हुए स्वास्थ्य विभाग की भयावह स्थिति की उजागर / कहा 1069 मेडिकल ऑफिसर और 570 फार्मासिस्ट के पद खाली *
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर तीखा हमला बोला। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और जिला अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की जनता परेशान है। विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि आज मैं स्वास्थ्य विभाग की उस हकीकत को सदन के सामने रख रहा हूँ जिसे सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं।
1. मेडिकल ऑफिसर (MO) – कुल स्वीकृत 4040 पदों में से केवल 2971 भरे हुए हैं। 1069 पद खाली हैं – यानी करीब 26.5% रिक्त। सबसे ज्यादा रिक्तियां करनाल (136), हिसार (101), अंबाला (91), जींद (89) और यमुनानगर (96), भिवानी 49, चरखी दादरी 13, फतेहाबाद 77, फरीदाबाद 17, झज्जर 23, करनाल 136, कैथल 81, कुरुक्षेत्र 64, नूह 24, पानीपत 61, पलवल 33, रेवाड़ी 16, रोहतक 6, सोनीपत 59, सिरसा 58, यमुनानगर 96 रिक्त पद।
2.डेंटल सर्जन – 725 स्वीकृत में 561 भरे, 164 रिक्त (22.6%)। कैथल में 21, सिरसा में 19, हिसार व जींद में 18-18 रिक्त, अंबाला 5, भिवानी 17, चरखी दादरी 4, फतेहाबाद 14, करनाल 8, कुरुक्षेत्र 3, नारनौल 6, नूंह 8, पलवल 2, पंचकूला 2, पानीपत 9, रेवाड़ी 1, रोहतक 2, सोनीपत 2, यमुनानगर 5 बताएं इन जिलों में दांतों का इलाज किसे कराएंगे मरीज।
3. फार्मेसी अधिकारी (Pharmacist) – सबसे खतरनाक स्थिति! कुल 1167 पदों में सिर्फ 597 भरे हुए। 570 पद खाली – यानी 49% रिक्त। अंबाला में 50, करनाल में 46, सोनीपत में 44, जींद में 33, भिवानी 26, चरखी दादरी 17, फरीदाबाद 12, फतेहाबाद 29, गुरुग्राम 22, हिसार 27, झज्जर 22, कैथल 18, कुरुक्षेत्र 14, मेवात 16, नारनौल 35, पलवल 27, पंचकूला 12, पानीपत 28, रेवाड़ी 24, रोहतक 12, सिरसा 44, सोनीपत 20, यमुनानगर 36 रिक्त। भाजपा सरकार बताएँ दवाइयां कौन देगा? मरीज दवा लेने अस्पताल जाते हैं तो फार्मेसी बंद मिलती है!
4. तकनीकी अधिकारी – 1338 स्वीकृत, 913 भरे, 425 रिक्त (32%)। अंबाला 33, भिवानी 30, चरखी दादरी 20, फरीदाबाद 22, फतेहाबाद 17, गुरुग्राम 39, हिसार 9, झज्जर 11, जींद 2, कैथल 7, करनाल 32, कुरुक्षेत्र 35, मेवात 19, नारनौल 32, पलवल 27, पंचकूला 2, पानीपत 9, रेवाड़ी 24, रोहतक 3, सिरसा 31, सोनीपत 3, यमुनागर 28 रिक्त पद।
5. एमपीएचएस(मेल) में 555 में 47 पद रिक्त हैं, अंबाला 15, फतेहाबाद 10, मेवात 11, नारनौल 3, पलवल 12, यमुनागर 17 और रेवाड़ी में 1 पद रिक्त।
6. ⁠ एमपीएचडब्ल्यू(मेल) में 2873 स्वीकृत में 876 रिक्त (30%)। यमुनानगर में 101, सिरसा में 117, नूंह में 92, करनाल में 85, कुरुक्षेत्र में 81, कैथल 49, गुरुग्राम 63, फतेहाबाद 62, फरीदाबाद 33, अंबाला 88, भिवानी 5, चरखी दादरी 3, हिसार 3, झज्जर 16, जींद 1, पलवल 44, पंचकूला 21, पानीपत 11, रेवाड़ी 33 रिक्तियां।
7. एमपीएचडब्लू फीमेल में 2729 स्वीकृति, 835 रिक्त। अंबाला 59, भिवानी 25, फरीदाबाद 25, फतेहाबाद 45, गुरुग्राम 22, हिसार 26, जींद 62, झज्जर 26, करनाल 78, कुरुक्षेत्र 53, कैथल 47, मेवात 26, नारनौल 35, पानीपत 18, पलवल 24, पंचकूला 16, रेवाड़ी 19, रोहतक 26, सोनीपत 43, सिरसा 73, यमुनानगर 76, चरखी दादरी 11 पद रिक्त हैं।
8. रेडियोग्राफर – 409 स्वीकृत, 270 भरे, 139 रिक्त (34%)। अंबाला 16, भिवानी 3, चरखी दादरी 2, फरीदाबाद 3, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 2, हिसार 4, झज्जर 1, जींद 7, कैथल 9, करनाल 7, कुरुक्षेत्र 9, मेवात 3, महेंद्रगढ़ 9, पलवल 7, पंचकूला 5, पानीपत 8, रेवाड़ी 5, सिरसा 15, यमुनानगर 17 पद रिक्त हैं।
9. नर्सिंग अधिकारी/स्टाफ नर्स – 5039 स्वीकृत में 653 रिक्त (केवल 13%)। अंबाला में 158, भिवानी 27, चरखी दादरी 1, फरीदाबाद 27, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 12, हिसार 16, झज्जर 3, जींद 23, कैथल 30, कुरुक्षेत्र 44, करनाल 53, नूंह 4, नारनौल 3, पलवल 70, पंचकुला 25, पानीपत 8, रेवाड़ी 2, रोहतक 9, सिरसा 21, सोनीपत 11, यमुनानगर 99 रिक्तियां हैं।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ओपीडी डॉक्टर अनुपात 2025-26 के अनुमानित आंकड़ों में सबसे खराब कैथल (105:1), फतेहाबाद (86:1), सोनीपत (52:1), पानीपत (50:1) और नूंह (47:1) है। यानी एक डॉक्टर पर 105 मरीज! जबकि चरखी दादरी, नारनौल, पंचकूला में 23-25:1 है। क्या सरकार सिर्फ जुमलेबाजी मेंभी व्यस्त है, मरीजों व आमनागरिको से कोई सरोकार नहीं है? उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सरकार से पूछता हूँ कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़े हैं, दवाइयां नहीं मिल रही, जांच नहीं हो रही, प्रसव कराने वाली एएनएम नहीं हैं, तो मरीज कहां जाएगा? यह जनता की सेहत से खिलवाड़ है। आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी रिक्त पदों पर तुरंत विशेष भर्ती अभियान चलाएं।450 एमओ की प्रक्रिया को तेज करें और बाकी 619 पदों के लिए भी अधिसूचना जारी करें। फार्मासिस्ट की 49% कमी को 6 महीने में पूरा करें। एएनएम और स्टाफ नर्स की भर्ती प्राथमिकता पर। हर जिले में डॉक्टर-रोगी अनुपात बेहतर करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को विकास के लिए वोट दिया था, लेकिन स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्र में यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!