कांग्रेसी MLA बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे की शादी के कार्यक्रम में दिखा सियासी मेलजोल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेसी MLA बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे की शादी के कार्यक्रम में दिखा था सियासी मेलजोल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस MLA बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे की शादी के कार्यक्रम में सियासी मेलजोल देखने को मिला। सीएम नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा यहां एक साथ दिखे और काफी देर आपस में गपशप की। बुधवार को दिनभर मंत्रियों और वीआईपी का फतेहाबाद आना लगा रहा। बता दें कि विधायक दौलतपुरिया के छोटे भाई के बेटे अभिमन्यु की शादी 20 फरवरी को होनी है, जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता आपस में गलबहियां करते दिखे। कार्यक्रम में पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार से सांसद जयप्रकाश, कुमारी सैलजा, गोकुल सेतिया, भरत सिंह बेनीवाल, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, डॉक्टर अजय चौटाला, संतोष बेनीवाल, रणधीर सिंह पनिहार, मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार, अशोक अरोड़ा शामिल थे।

