Saturday, November 15, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

बिहार में भाजपा से 15 लाख ज्यादा वोट ज्यादा लेने के बाद भी लालू की RJD 25 सीटों पर सिमटी / जानिए चुनावी खेल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिहार में भाजपा से 15 लाख ज्यादा वोट ज्यादा लेने के बाद भी लालू की RJD 25 सीटों पर सिमटी / जानिए चुनावी खेल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिहार चुनाव में एनडीए की ऐसी सुनामी चली कि आरजेडी, कांग्रेस से लेफ्ट तक महागठबंधन के सभी साथी 35 सीटों पर सिमट गए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी सिर्फ 25 सीटें जीत पाई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोकजनशक्ति-रामविलास की पार्टी के शानदार प्रदर्शन से एनडीए 202 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि, बुरी तरह हारकर भी आरजेडी दो मामलों में बिहार की नंबर वन पार्टी रही है।
*वोट शेयर में सबसे आगे है आरजेडी*
वोट शेयर के लिहाज से देखा जाए तो आरजेडी इस चुनाव में सबसे आगे रही। सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने की वजह से आरजेडी का वोट शेयर भी सबसे ज्यादा रहा है। आरजेडी को 23 फीसदी वोट शेयर हासिल हुए हैं। वहीं, भाजपा इस मामले में उससे करीब 3 फीसदी पीछे रही, जिसे 20.08 फीसदी वोट मिले हैं। इस मामले में जेडीयू तीसरे स्थान पर है। नीतीश कुमार की पार्टी को 19.25 फीसदी मतदाताओं ने चुना। वहीं, कांग्रेस को 8.71 फीसदी वोटर्स ने पसंद किया।
*सबसे ज्यादा लोगों ने लालेटन का बटन दबाया*
चुनाव में उतरे दलों को मिले कुल वोट के मामले में भी आरजेडी सबसे आगे है। 1 करोड़ 15 लाख 46 हजार 55 वोटर्स ने पोस्टल बैलेट और ईवीएम में लालटेन पर अंगुली रखी। यह किसी एक पार्टी को मिले वोट में सबसे ज्यादा है। वहीं, भाजपा को आरजेडी के मुकाबले 15 लाख कम वोट मिले हैं। भाजपा को कुल 1 करोड़ 81 हजार 143 वोट हासिल हुए हैं। हालांकि, भाजपा को 89 सीटों पर जीत मिली तो आरजेडी 25 सीटों पर ही सिमट गई। 96 लाख 67 हजार 118 वोट पाकर जेडीयू 85 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं, कांग्रेस को 43 लाख 74 हजार 579 मतदाताओं ने चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!