करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ की मुहिम को प्रदेशभर में तेज करते हुए किया विरोध प्रदर्शन/ BJP नेताओं का भी भी पलटवार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ की मुहिम को प्रदेशभर में तेज करते हुए किया विरोध प्रदर्शन/ BJP नेताओं का भी भी पलटवार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। अपने नेता के आरोपों को बल देने के लिए कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी जिलों में वोट चोर, गद्दी छोड़ मुहिम के तहत भी कांग्रेसी भाजपा पर आरोप लगाते नजर आएं। वहीं, भाजपा नेताओं की ओर से पलटवार किया गया। नेताओं का कहना है कि राहुल के पास से बिहार का जनाधार खिसक गया तो उन्होंने एक बार फिर से हरियाणा में नया फुस्सी बम दागा है। युवा कांग्रेस की ओर से भी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया। पंचकूला सेक्टर-17 स्थित राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने किया। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ और जनता की आवाज दबाना बंद करो जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल गांधी की मुहिम वोट चोरी के खिलाफ देश की आवाज को मजबूती देने की अपील की। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक दल का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो लोकतंत्र में आस्था रखता है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह गुरुग्राम में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने जो आंकड़े दिखाए हैं, उनके बल पर ही भाजपा सत्ता में आई है। जनता ने तो कांग्रेस को जिताया था। दूसरी ओर भाजपा नेताओं की ओर से भी तल्ख हमले जारी रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी एक साजिश के तहत संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहे हैं। उनकी अपनी समझ तो रही नहीं, जो उन्हें दे दिया जाता है उसे पढ़ देते हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा राहुल अपने बूथ एजेंटों का भी अपमान कर रहे हैं। जब मतदाता सूची जारी होती तो कांग्रेस तथा सभी दलों के साथ निर्वाचन आयोग बैठक करता है। तब वोटर लिस्ट क्यों नहीं चेक की गई। मतदान के दौरान कांग्रेस के पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे। राहुल जिसका नाम लेकर दावा करते हैं, वही सामने आकर उनके आरोप को झूठा बता देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!