करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*जनता के साथ बदतमीजी करता है समालखा के लोकप्रिय MLA भड़ाना का स्टाफ!/ घटेगी भाजपा विधायक की लोकप्रियता!*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*जनता के साथ बदतमीजी करता है समालखा के लोकप्रिय MLA भड़ाना का स्टाफ!/ घटेगी भाजपा विधायक की लोकप्रियता!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
समालखा से भाजपा के लोकप्रिय MLA मनमोहन भड़ाना को किसी विरोधी की जरूरत नही है। क्योंकि उनका स्टाफ ही लोकप्रियता को विध्वंस करने पर तुला हुआ है।किसी तरह का कोई शक नही की समालखा क्षेत्र की जनता मनमोहन भड़ाना को तह दिल से प्यार करती है। जब भी वह समालखा में होते हैं सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने आते हैं। मनमोहन भड़ाना अपनी छवि को साफ सुथरा रखने के लिए दिनरात मेहनत करते हैं। परंतु भड़ाना के स्टाफ के लोग उनकी छवि को धूमिल करने की कोई कसर नही छोड़ते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भड़ाना का स्टाफ कार्यकर्ताओ और क्षेत्र की जनता के साथ बद्तमीजी करने के साथ साथ उनको घण्टो प्रतीक्षा करवाते हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति रोते रोते MLA भड़ाना के पैरों में गिरकर स्टाफ की शिकायत करने लगा। वही बैठे अन्य लोग भी खुसफुसाहट करने लग गए। यदि स्टाफ जनता के साथ बदतमीजी करेगा तो समालखा के MLA भड़ाना की इज्जत घटेगी। समालखा की जनता चाहती है की एमएलए भड़ाना गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वाले स्टाफ के लोगो पर सख्ती करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!