Wednesday, July 8, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सीपीए की 68वीं कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर स्वदेश पहुंचा हरियाणा प्रतिनिधिमंडल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीपीए की 68वीं कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर स्वदेश पहुंचा हरियाणा प्रतिनिधिमंडल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में 5 से 12 अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की 68वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल स्वदेश पहुंच गया है। इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इसमें शामिल हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में भाग लिया। हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के अतिरिक्त विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक योगेंद्र राणा तथा विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद तथा दो अधिकारी भी शामिल थे।
सम्मेलन का समापन 10 अक्तूबर की शाम को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटली की ओर से दिए गए डिनर के साथ हुआ। 11 और 12 अक्तूबर को बारबाडोस के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इन पर्यटन स्थलों में 60-70 हजार वर्ष पुरानी हैरिसन गुफाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात को बारबाडोस हवाई अड्‌डे से उड़ान भरी। टोरंटो, लंदन होते हुए 15 अक्तूबर की तड़के नई दिल्ली पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!