Monday, September 14, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कुरुक्षेत्र में अब की बार 21 दिन तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव / PM के आने की सम्भावना!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र में अब की बार 21 दिन तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव / PM के आने की सम्भावना!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस बार का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य और विस्तृत होने जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। इसके लिए विदेश मंत्रालय के स्तर पर प्रयास जारी हैं।

40 देशों में गीता आधारित कार्यक्रम

विदेश मंत्रालय की पहल पर इस वर्ष 40 से अधिक देशों में गीता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे गीता का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा।

21 दिन तक चलेगा महोत्सव

केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि इस बार गीता महोत्सव 18 के बजाय 21 दिन तक चलेगा।

तिथियां:-

प्रारंभ: 15 नवंबर 2025

समापन: 5 दिसंबर 2025

मुख्य महोत्सव: 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक

इस दौरान 15 से अधिक देशों से आए 25 स्कॉलर धर्मनगरी में उपस्थित रहेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।

मुख्य कार्यक्रमों का शेड्यूल:

24 नवंबर

गीता यज्ञ एवं पूजन
अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
सर्वधर्म सम्मेलन
ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर विशेष आयोजन
पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 नवंबर

गीता सेमिनार
कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम
26 नवंबर

गीता सेमिनार का समापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
27 नवंबर

सांस्कृतिक कार्यक्रम
28 से 30 नवंबर

गीता श्लोकोच्चारण
वाद-विवाद
निबंध लेखन
पेंटिंग
रंगोली
मेहंदी
अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां
1 दिसंबर

*सुबह 9 बजे ज्योतिसर में गीता पाठ एवं यज्ञ*
*थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन*

*शाम 5:30 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव एवं आरती*

*22 से ज्यादा विभाग होंगे शामिल*

केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया ने बताया कि यह महोत्सव पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगा होगा। 40+ देशों में प्रदर्शनी, गीता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, 22 से अधिक विभाग अपनी-अपनी थीम पर आधारित झांकियां व गतिविधियां प्रस्तुत करेंगे। इस भव्य आयोजन के माध्यम से गीता का सार्वभौमिक संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाने का एक अभूतपूर्व प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!