Tuesday, August 25, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का राहुल गांधी पर हमला / कहा विपक्षी नेता की बजाय बन गए देश विरोधी नेता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का राहुल गांधी पर हमला / कहा विपक्षी नेता की बजाय बन गए देश विरोधी नेता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण मां भारती के लिए समर्पित करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व ने देशवासियों के मन में विश्वास का सृजन किया है। बीते 11 वर्षों में भारत ने जो उपलब्धिया अर्जित की हैं, वे केवल आँकड़े नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों की पूर्ति का साकार प्रमाण है। आपके नेतृत्व में राष्ट्र ने असंभव को संभव होते देखा है। उक्त शब्द पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने आज यहां कहें | वहआज यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे थे | भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पीएम मोदी की सराहना कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को देश विरोधी नेता बता डाला। साथ ही कहा कि नवरात्रों के बाद भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन करेगी। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री मंगलवा रको भिवानी पहुंचे। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं मीडिया से बातचीत में रामविलास शर्मा आज फिर मोदी मोदी करते हुए राहुल गांधी पर हमलावर रहे। सबसे पहले रामबिलास शर्मा ने जीएसटी दरें कम होने पर कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर किए अपने वादे के त्यौहारों के सीजन में पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्राथमिकता महिला, किसान व बेरोजगार युवा हैं। ये दरें कम होने से इन सभी को लाभ होगा। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दरों की कमी पर उठाए सवाल पर राहुल गांधी को निशाना पर लिया और कहा कि देश को नेपाल की तरह आग में झोंकने वाली राहुल की नीति को दिल्ली के युवाओं ने एबीवीपी के आर्यन मान को जीता का नकारा है। वहीं रामबिलास शर्मा राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को बेहुदगी बताया और कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं देश विरोधी बात करते हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि राहुल विरोधी पार्टी के नहीं, देश विरोधी नेता हैं। वहीं पाक को लेकर सैम पित्रोदा के बयान पर भी रामबिलास शर्मा ने कटाक्ष किए। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस द्वारा भी वोट चोरी के आरोप व यात्रा निकालने पर उन्होंने कोर्ट जाने की सलाह दी। वहीं कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर चुप्पी साधी। साथ ही कहा कि भाजपा व संघ में कोई टकराव नहीं। भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नवरात्रों के बाद कर लेगी।। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, एडवोकेट संदीप यादव, भारतीय फ़िल्म उद्योग मुंबई के सक्रिय सदस्य रोहित कौशिक, धर्मेंद्र अरोड़ा, एडवोकेट राकेश वत्स , अध्यक्ष सुंदर अत्रि ,अभिलाष जांगड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!