*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष हुड्डा के नेतृत्व में सरकार से टकराते दिखे कांग्रेस MLA*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष हुड्डा के नेतृत्व में सरकार से टकराते दिखे कांग्रेस MLA*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक पूरे दमखम के साथ सरकार से टकराती नजर आई। आधार बनाया गया राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर काम रोको प्रस्ताव को, जिसे स्वीकार कराने के लिए कांग्रेस विधायक पूरे तीन घंटे तक सरकार से टकराते रहे। आखिरकार उन्हें सफलता मिली और सरकार ने भी टकराव का रास्ता छोड़कर कांग्रेस विधायकों के काम रोको प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया। कांग्रेस विधायकों के शोरगुल और जोशीले अंदाज को देखकर स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने एक बार उन्हें छेड़ा भी। कल्याण ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से स्थिति को संभालने का आग्रह करते हुए कहा कि आप विपक्ष के नेता भी नहीं हैं, लेकिन हम फिर भी आपको विपक्ष के नेता की तरह मान-सम्मान दे रहे हैं। इस पर भूपेंद्र हुड्डा ने खड़े होकर सफाई दी कि मैं सदन का नेता रह चुका हूं, विपक्ष का नेता भी रहा हूं, इसलिए विपक्ष के नेता का पद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता।

