छेड़छाड़ मामले के आरोपी विकास बराला को हरियाणा के ला ऑफिसर के पद से हटाया गया*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज / भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
छेड़छाड़ मामले के आरोपी विकास बराला को हरियाणा के ला ऑफिसर के पद से हटाया गया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा 10 दिन पहले घोषित किए गए विधि अधिकारियों की सूची से यौन उत्पीड़न के आरोपित विकास बराला का नाम अब हटा दिया गया है।
यह फैसला सार्वजनिक विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच लिया गया है।
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने विकास बराला को इस निर्णय की जानकारी दे दी है। विकास को 18 जुलाई को राज्यपाल द्वारा अनुमोदित 97 विधि अधिकारियों की सूची में सहायक महाधिवक्ता (AAG) के तौर पर शामिल किया गया था। यह चयन प्रक्रिया एक पांच सदस्यीय समिति द्वारा की गई थी, जिसकी अध्यक्षता महाधिवक्ता (AG) ने की थी।

