पंजाब आप पार्टी की MLA एवं पूर्व मंत्री अनमोल गगन ने लिया युटर्न / नही लेगी राजनीति से सन्यास*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब आप पार्टी की MLA एवं पूर्व मंत्री अनमोल गगन ने लिया युटर्न / नही लेगी राजनीति से सन्यास*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोहाली ;- खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने यह यूटर्न आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक के बाद लिया है। जिसकी जानकारी अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। अमन अरोड़ा ने लिखा कि अनमोल गगन मान के साथ बैठक हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनके इस्तीफा को अस्वीकार्य करने का फैसला किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रकृति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्रह किया है।
बता दें कि शनिवार को अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लेते हुए अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। खरड़ विधानसभा क्षेत्र में अटकलें लगाई जा रही थी कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व दिग्गज नेता रणजीत सिंह गिल आप में शामिल होने वाले हैं और वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि शुक्रवार को रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दिया था। वहीं, शनिवार को अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अनमोल गगन मान के इस्तीफा वापस लेने के बाद अब कुछ हद तक इन अटकलों पर भी विराम लग गया है।

