Tuesday, August 25, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

डॉ राजीव बिंदल होंगे फिर हिमाचल भाजपा नए अध्यक्ष!औपचारिक घोषणा होने बाकी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डॉ राजीव बिंदल होंगे फिर हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष!/औपचारिक घोषणा होने बाकी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है और अब सिर्फ नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को शिमला में भाजपा पार्टी मुख्यालय दीप कमल में नामांकन भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ डॉक्टर राजीव बिंदल ने ही नामांकन भरा।ऐसे में डॉक्टर बिंदल का हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए लगातार दूसरी बार चुना जाना तय हो गया है और अब सिर्फ उनके नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। यह औपचारिक घोषणा पहली जुलाई को शिमला में होगी। ये घोषणा भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज द्वारा की जाएगी।
इस बीच डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए सह चुनाव अधिकारी संजीव कटवाल एवं डॉ राजीव है।राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु डॉ राजीव बिंदल के एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए। जिसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व समस्त लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर ने किया।
यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य
डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन शामिल हैं राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के 8 नामांकन
भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हेतु आठ नामांकन प्राप्त हुए जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!