Tuesday, August 25, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कुरुक्षेत्र में योग मैराथन का आयोजन / सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी / कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रहने की मिलेगी प्रेरणा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र में योग मैराथन का आयोजन / सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी / कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रहने की मिलेगी प्रेरणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- आज रविवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के हजारों लोग एक साथ दौड़े। मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि फिट इंडिया का सपना भी पूरा होगा।
कहा कि प्रदेश घर में युवाओं को योग से जोड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहे हैं। जिनके प्रति हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे, जो नया रिकॉर्ड बनेगा।उन्होंने कहा कि योग मैराथन वी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश को नशा मुक्ति बनाने का भी बड़ा संदेश दिया जा रहा है और इन कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। योग मैराथन पवित्र ब्रह्म सरोवर से लेकर केडीबी रोड होते हुए बी चौक से रेलवे रोड गुरुद्वारा छठी पाठशाही से होते हैए वापस ब्रह्म सरोवर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!