करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

थानेसर एमएलए अशोक अरोड़ा के साथ कुरुक्षेत्र में हुआ दुर्व्यवहार का मामला विधानसभा पहुँचा/ अरोड़ा ने दस विधायको के साथ स्पीकर को दी शिकायत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
थानेसर एमएलए अशोक अरोड़ा के साथ कुरुक्षेत्र में हुआ दुर्व्यवहार का मामला विधानसभा पहुँचा/ अरोड़ा ने दस विधायको के साथ स्पीकर को दी शिकायत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ बीते दिनों नगर परिषद की बैठक में हुए दुर्व्यवहार का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। अकेले अरोड़ा ही नहीं, कांग्रेस के दो अन्य विधायकों- चंद्र प्रकाश (आदमपुर) और रामकरण काला (शाहबाद) के साथ भी इसी तरह की हरकत हुई थी। तीनों ही मामलों में स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को कांग्रेस के 12 विधायकों ने मुलाकात की। कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताया। स्मरण रहे कुछ माह पहले अम्बाला सिटी से कांग्रेस एमएलए निर्मल सिंह के साथ भी एक अधिकारी ने कुछ दुर्व्यवहार किया था। तब भी विधायक ने उसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष को की थी। एमएलए आफताब अहमद ने कहा कि हमने दोषी लोगों और कर्मचारियों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन की शिकायत दी है। स्पीकर ने शिकायत का अध्ययन करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। स्पीकर से मिलने वाले विधायकों में चंद्र प्रकाश, रामकरण काला, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, जरनैल सिंह, रघुवीर तेवतिया, जस्सी पेटवाड, विकास सहारण, बलराम दांगी और राजबीर फरटिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!