चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

भाजपा हरियाणा में जीतने के लिए कई विधायकों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा हरियाणा में जीतने के लिए कई विधायकों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- लोकसभा चुनाव के साथ यदि हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी होते हैं तो इसको लेकर भी भाजपा हाईकमान ने पूरी तैयारी कर ली है। हरियाणा के विधायकों को लेकर भाजपा हाईकमान के पास पूरी रिपोर्ट तैयार है। किस किस विधायक ने अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, किस विधायक ने अपने हलके का विकास करने में कमी छोड़ी है,और कौन से ऐसे विधायक हैं जिनको उनके विधानसभा की जनता पसंद नहीं करती है! इसी को लेकर भाजपा हाईकमान ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा भी शुरू की है। कौन कौन से विधायकों का टिकट कटना चाहिए।

हरियाणा भाजपा संगठन में एक जबरदस्त चर्चा चल रही है कि बहुत से विधायकों की टिकट कट सकती है! भाजपा को क्या यह सोचना नहीं होगा जिन विधायकों की भाजपा टिकट काटेगी, क्या वह चुप बैठेंगे! क्या वह भाजपा को हराने के लिए विपक्ष की भूमिका अदा नहीं करेंगे! इसलिए इस विषय पर भी हरियाणा के शीर्ष नेताओं को सोचना होगा। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा के बहुत से विधायकों की टिकट कट सकती है यदि टिकट कटती है तो इससे यह भी माना जाएगा कि हरियाणा में मंत्रियों और विधायकों ने खूब मलाई चाटी है।

हरियाणा में चल चर्चाओं पर ध्यान दे तो भाजपा की सरकार ने हरियाणा के सभी मंत्रियों, विधायकों और चेयरमैनों का रिपोर्टकार्ड तैयार कर लिया है। भाजपा के वर्तमान 47 विधायकों में से बहुत से विधायकों की नैगेटिव रिपोर्ट आई है। यह वह विधायक हैं जो भ्रष्टाचार के कारण जनता में अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं और जिनके दोबारा जीतने के आसार बेहद कम नजर आते हैं। पार्टी ने उन सीटों पर नए चेहरों को चुनावी जंग में उतारने का फैसला ले लिया है!
जिन विधायकों के टिकट कटने की संभावना नजर आती है उनमे दक्षिण हरियाणा से 5, भिवानी जिले से 3,पानीपत से एक, करनाल से 2, अम्बाला से 2, कैथल,पंचकूला और फरीदाबाद से भी एक एक की विधायक की कट सकती है! हाईकमान हर हाल में हरियाणा में भाजपा की जीत चाहता है। जनता में फैले सत्ता विरोधी माहौल को कम करने के लिए उन विधायकों के टिकट काटने जरूरी नजर आ रहे हैं जो जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं और जो पार्टी के परफॉर्मेंस लैवल पर भी काम नहीं कर पाए हैं। उच्चकमान ने ऐसे विधायकों की सूची बना ली है और उनकी जगह नए दमदार चेहरों को भाजपा चुनावी जंग में उतारने का काम करेगी। यह भी हो सकता है कि। कुछ वर्तमान विधायक धनबल के कारण अपनी टिकट बचाने में कामयाब हो जाये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!