चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तबाही / 3000 अंक लुढ़का Sensex / निफ्टी में भी आई 1000 से ज्यादा अंको की गिरावट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तबाही / 3000 अंक लुढ़का Sensex / निफ्टी में भी आई 1000 से ज्यादा अंको की गिरावट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुंबई :- एशियाई शेयर बाजारों में तगड़ी गिरावट का असर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और खुलने के साथ ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी बिखर गए। आज सुबह मार्केट ओपन हुआ तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ओपन हुआ, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी Nifty ने भी 1000 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स से लेकर मझगांव डॉक तक के शेयर में तगड़ी गिरावट आई।
Devastation in Indian stock market: Sensex fell by 3000 points, Nifty also fell by more than 1000 points : शेयर मार्केट में कारोबार शुरू होने पर BSE Sensex अपने पिछले बंद 75,364.69 की तुलना में बुरी तरह फिसलकर 71,449 के लेवल पर खुला, तो वहीं NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 22,904 की तुलना में गिरकर 21758 पर कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद दोनों इंडेक्स कुछ ही देर में और फिसलते चले गए निफ्टी-50 जहां 1000 अंक टूटकर 21,743 पर आ गया, तो सेंसेक्स 71,425 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 6%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50%, चीन का शंघाई इंडेक्स 6.50% नीचे है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% नीचे है। ट्रंप टैरिफ के कारण ये बाजारों में काफी हलचल देखने को मिल रही है वहीं शुक्रवार को अमेरिका के खुद का बाजार भी बहुत बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। ट्रंप के टैरिफ से जहां दुनिया भर की मार्केट का बुरा हाल है वहीं अब वैश्विक मंदी का भी खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!