हरियाणा के सत्कार मंत्री कृष्ण बेदी ने नरवाना आवास पर लगाए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं को तुरंत दूर करने के लिए अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के सत्कार मंत्री कृष्ण बेदी ने नरवाना आवास पर लगाए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं को तुरंत दूर करने के लिए अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नरवाना ;- हरियाणा के सत्कार मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को अपने नरवाना आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आमजन की समस्या सुनते हुए समाधान करने के लिए अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा, ताकि जनता को लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि सरकार जहां 90 हलकों का एक समान विकास कर रही है तो वहीं नरवाना क्षेत्र के लिए विशेष धनराशि निरंतर मंजूर की जा रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है, लेकिन इसके लिए समन्वय की आवश्यकता है, जिससे सभी लोग मिलकर जनकल्याण के लिए कार्य कर सकें।

