दिल्ली की सियासत में जारी है हरियाणा का दबदबा /जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री / कल होगी शपथ*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली की सियासत में जारी है हरियाणा का दबदबा /जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री / कल होगी शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा :- मूलरूप से हरियाणा निवासी अरविंद केजरीवाल दिल्ली के 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। इसी क्रम को आगे रखते हुए हरियाणा की रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली कस मुख्यमंत्री चुना है। हम यह कह सकते है कि दिल्ली की सियासत में हरियाणा का दबदबा जारी है। हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 50 वर्षीय रेखा का जन्म 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई। रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन आरएसएस के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
उत्तर पीतमपुरा से 2007 में पार्षद बनीं। 2007-09 में एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। भाजपा ने 2010 में उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी। उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से 2012 में फिर पार्षद बनीं। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।