Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने की ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत / हरियाणा के विधायक सीखेंगे विधायी कार्यों के तौर तरीके/स्पीकर कल्याण तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने की ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत / हरियाणा के विधायक सीखेंगे विधायी कार्यों के तौर तरीके/स्पीकर कल्याण तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा में विधायकों की ट्रेनिंग का कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दाे दिवसीय ओरिएंटशन कार्यक्रम की शुरूआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। विधानसभा सदन में ही यह आयोजन हो रहा है। इसमें सत्तापक्ष के अलावा विपक्ष के विधायक भी भाग ले रहे हैं। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पीकर हरविन्द्र कल्याण तथा हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया।इसके बाद विधानसभा सदन में ओरिएंटशन कार्यक्रम के उदघाटन के बाद स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा द्वारा की गई नई शुरूआती की जानकारी ओम बिरला को दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा ने विभिन्न विभागों की कमेटियों की तर्ज पर अब युवा मामलों की भी अलग से समिति बनाने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, इस समिति के साथ पर्यावरण को भी जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।दो दिवसीय कार्यक्रम में विधायकों को केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा के विधायकों को प्रभावी एमएलए बनने की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित उनकी सरकार के कई मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। विपक्ष की ओर से रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में अपनी बात रखी। उन्होंने विधायकों के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए स्पीकर हरविन्द्र कल्याण का आभार भी जताया।हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है। 1981 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बाद से प्राइड ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधान सभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!