Tuesday, August 25, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा स्पीकर कल्याण ने किया गुजरात विधान सभा का दौरा / गुजरात स्पीकर शंकर भाई चौधरी से साझा की विधायी कामकाज की जानकारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा स्पीकर कल्याण ने किया गुजरात विधान सभा का दौरा / गुजरात स्पीकर शंकर भाई चौधरी से साझा की विधायी कामकाज की जानकारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को गुजरात विधान सभा पहुंच वहां के विस अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों के बीच विधायी कामकाज, संसदीय कार्यप्रणाली और अनेक परम्पराओं पर व्यापक चर्चा हुई। हरियाणा विस अध्यक्ष ने गुजरात विधान सभा के सदन समेत विधान परिसर का भी दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने गुजरात विधान सभा में कमेटियों की कार्य प्रणाली, विधायी कामकाज तथा वहां किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय ई विधान एप्लिकेशन नेवा सेवा केंद्र का भी मुआयना किया। कल्याण ने गुजरात विधान सभा में प्रयोग की जा रही तकनीकों और संसाधनों के बारे में भी संबंधित स्टाफ से बातचीत की। इस दौरान दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच और भी विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। इससे पूर्व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। वहां उन्होंने बापू की प्रतिमा को नमन किया तथा आश्रम में स्थित प्रार्थना स्थल, पुस्तकालय, संग्रहालय, खादी आश्रम और बापू के प्राचीन निवास स्थान का अवलोकन किया। इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई है। उन्होंने भारत के शाश्वत मूल्यों की रक्षा करने के साथ साथ उन्हें आधुनिक समय की जरूरतों के अनुसार युगानुकूल बनाया है। वे सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। कल्याण ने कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कि आजादी के समय में थे। साबरमती आश्रम के प्रबंधकों ने बहुत ही उत्तम रीति से बापू की यादों को संजोया हुआ है। इस आश्रम का कण कण बापू द्वारा प्रतिपादित जीवन मूल्यों की सुगंध बिखेर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!