Sunday, February 23, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का पांच राज्यों के 6 विश्वप्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण शुरू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का पांच राज्यों के 6 विश्वप्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण शुरू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का इस बार देश के पांच राज्यों के 6 विश्वप्रसिद्ध मंदिरों से भी लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से इस लाइव प्रोग्राम को लांच किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि इस बार के अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहाँ यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया सहयोगी देश है वहीं ओडीशा सहयोगी राज्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि सहयोगी राज्य ओडिशा के पूरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, गुजरात में द्वारिकाधीश, मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर और राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण आज से शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त सभी मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। इन मंदिरों के प्रांगण में हरियाणा सरकार द्वारा बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर कुरुक्षेत्र में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का लाइव प्रसारण आज से दिखाना शुरू कर दिया गया है। यह लाइव प्रसारण 11 दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!