खेल

हरियाणा कांग्रेस के हाथ से फिसला झाड़ू, नही बनी गठबंधन पर बात*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा कांग्रेस के हाथ से फिसला झाड़ू, नही बनी गठबंधन पर बात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि दोनों दलों में गठबंधन होता नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा है कि ‘आप हरियाणा प्रमुख के तौर पर मैं 90 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रही है, हमें गठबंधन के बारे में हाईकमान से खबर नहीं मिली है, अगर हमें आज खबर नहीं मिलती है, तो हम शाम तक सभी 90 सीटों के लिए हमारी लिस्ट जारी कर देंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में जितनी सीटों पर चुनाव लडऩा चाहती है उनकी संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत अटकी हुई है।आम आदमी पार्टी चुनावों में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही है। गुप्ता ने कहा कि आप कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!