Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

रणदीप सुरजेवाला का खुलासा टिकट बटवारा की जिम्मेदारी केंद्रीय चुनाव समिति की / समिति में खड़गे  और राहुल गांधी शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रणदीप सुरजेवाला का खुलासा टिकट बटवारा की जिम्मेदारी केंद्रीय चुनाव समिति की / समिति में खड़गे  और राहुल गांधी शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- हरियाणा के कैथल के कलायत क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विधानसभा चुनाव में टिकटों के वितरण पर कहा कि मेरी जेब में टिकट नहीं है। यह अधिकार क्षेत्र केंद्रीय चुनाव समिति का है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल रहेंगे। उन्होंने तो खुद कैथल टिकट का निर्णय भी राहुल गांधी पर छोड़ा है। वे जो भी फैसला लेंगे, वही स्वीकार होगा।
कलायत के गांव मटौर में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां के संयोजन मेंं किसान मजदूर बचाओ और हरियाणा में परिवर्तन लाओ रैली को संबोधित जमकर गरजे। रैली के साथ-साथ मटौर गांव से कलायत उप मंडल कार्यालय तक ट्रैक्टर रोड शो मेंं उमड़ी भीड़ के लिए उन्होंने धर्मवीर कौलेखां की पीठ थपथपाई।
साथ ही यह एलान किया है कलायत के साथ-साथ प्रदेश के हितों को संघर्ष करने वाले नए चेहरों को विधानसभा में जाने के अवसर मिलने चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि कलायत विधानसभा के गांव मटौर में आयोजित रैली के खुले मंच पर सीएम नायब सिंह सैनी को बहस का न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि दूध पिलाएंगे और पड़ोसी गांव के नाते जो खातिर होती है वह करेंगे।
उन्होंने कहा कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब जरूर लिया जाएगा, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर भाजपा कोई बात करने को तैयार नहीं है। सुरजेवाला ने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि हर स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए अब भाजपा को भारतीय जनता पार्टी की बजाय भ्रष्टाचार जनक पार्टी कहा जाना चाहिए।
सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब के साथ भाजपा सरकार में खिलवाड़ हो रहा है। महगांई अपार है। 10 साल में हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ कलायत क्षेत्र में आम जन 50 साल पीछे चला गया है। हर कोई यह जान चुका है कि कांग्रेस के राज में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। धर्मवीर कौलेखां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झंडे तले कार्यकर्ताओंं रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में कलायत और प्रदेश की जनता को सुविधाएं प्रदान करना का बीड़ा उठा रखा है। इसके लिए वे कठोर से कठोर संघर्ष को सब तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!