Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का शायराना अन्दाज में CM नायब सैनी को चैलेंज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का शायराना अन्दाज में CM नायब सैनी को चैलेंज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेता एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी के प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला ने शायराना अंदाज में CM नायब सैनी को चैलेंज किया है। दरअसल, दुष्यंत का सीएम सैनी पर यह सियासी पलटवार है। सैनी ने दुष्यंत चौटाला और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा था। जिसके जवाब में दुष्यंत चौटाला ने सीएम पर शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा- ”वाक़िफ़ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर देखिए करनाल से।” यानि दुष्यंत चौटाला ने सीएम सैनी को करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
हालांकि, सीएम बनने के बाद CM नायब सैनी ने जून में करनाल से ही विधानसभा का उपचुनाव जीता था। करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी ने सरदार तरलोचन सिंह को 41 हजार 483 मतों के अंतर से हराया था। लेकिन सैनी अब विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे। ये सभी स्पष्ट नहीं है। सीएम सैनी कहां से चुनाव लड़ सकते हैं? इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल, सीएम सैनी बीते बुधवार को पंचकूला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने दुष्यंत और हुड्डा पर निशाना साधा था। सीएम सैनी ने कहा था कि, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला दोनों आपस में लड़ रहे हैं, दोनों की लड़ाई में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, और बात तो ये है कि दोनों के घर ठीक नहीं हैं। न हुड्डा का घर ठीक और न दुष्यंत का घर ठीक। दोनों लोग अपने पेट के लिए लड़ने में लगे हैं, प्रदेश के लिए नहीं।
सीएम ने कहा था कि, एक समय ऐसा भी आयेगा जब दोनों सिर्फ बीजेपी को हराने के लिये इकट्ठे होकर एक ही पल्ली पर बैठ जाएँगे। परन्तु हरियाणा प्रदेश की जनता ने ये मन बना लिया है कि बहुत बड़ी सीटों के साथ हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है। हरियाणा के लोग समझदार हैं, आपने हरियाणा का इतिहास भी देखा है कि केंद्र के अंदर जो भी सरकार बनी है। हरियाणा के लोग उसके साथ चले हैं। क्योंकि हरियाणा के लोगों को इस बात के बारे में मालूम है कि हमने प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचना है और हरियाणा का विकास पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है और आगे भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!