Tuesday, July 2, 2024
Latest:
चंडीगढ़पंजाबहरियाणा

हरियाणा के वितमंत्री अभिमन्यु चंडीगड और पंजाब के प्रभारी नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के वितमंत्री अभिमन्यु चंडीगड और पंजाब के प्रभारी नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों और चंडीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेश के लिए प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। इसके तहत चंडीगढ़ का प्रभारी हरियाणा सरकार के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को बनाया गया है। सिक्किम की जिम्मेबारी बिहार भाजपा के नेता एवं विधायक नितिन नवीन को दी गयी है, जबकि बिहार का प्रभार वरिष्ट अधिवक्ता भूपेन्द्र यादव को सौंपा गया है।
उसी प्रकार उत्तर प्रदेश का प्रभार गुजरात के प्रभावशाली नेता एवं हिन्दुवादी छवी वाले गोरधन झड़पिया को सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश में नरोत्तम मिश्र और दुष्यंत गौतम को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब की जिम्मेबारी भी कैप्टन अभिमन्यु ही संभालेंगे। झारखंड की जिम्मेबारी बिहार के वरिष्ट भाजपा नेता एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सौंपा गया है, जबकि छत्तीसगढ का प्रभार डॉ. अनिल जैन को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!