Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सांसद जिन्दल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा का किया आगाज / भारत माता के जयकारे से गूंजी धर्मभूमि*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद जिन्दल ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा का किया आगाज / भारत माता के जयकारे से गूंजी धर्मभूमि*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र रविवार को सुबह ही उस समय देशभक्ति के रंग में रंग गई जब तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर भर में मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही यात्रा में साइकिलिस्ट, खिलाड़ी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग, सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। यात्रा शुरू होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे। हर नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने वाले सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दी तो वहीं उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हर नागरिक में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए। तिरंगे झंडे को हम अपने घर-संस्थान पर फहराएं या फिर अपने वाहन पर, तिरंगा को अपनी कलाई पर सजाए या फिर तिरंगा यात्रा या दूसरे किसी भी रूप में, यह सब हमें देश भक्ति के प्रति प्रेरित करता है।यह हमारा दायित्व बनता है कि हम किसी भी स्तर पर तिरंगे का सम्मान कम न होने दें। हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जो बेहद खुशी व उत्साह का मौका है। इस दौरान हमें खुद को देश के प्रति समर्पित करने का सकंल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!