Thursday, September 12, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सोनीपत विधानसभा से कांग्रेसी नेता विनोद धनखड़ ने चुनाव लड़ने की ठोकी दावेदारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत विधानसभा से कांग्रेसी नेता विनोद धनखड़ ने चुनाव लड़ने की ठोकी दावेदारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत के प्रसिद्ध समाज सेवी एवं कांग्रेसी नेता विनोद धनखड़ ने सोनीपत विधानसभा से चुनाव में दावेदारी जताई है। हो सकता है की उन्हें हाई कमान का इशारा मिला हो। सोनीपत, प्रख्यात समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता विनोद धनखड़ ने अपनी राजनीति की शुरुआत 2005 में कांग्रेस पार्टी से शुरुआत कर कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा चाहे कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो या फिर सोनीपत में कोई भी सामाजिक कार्यक्रम हो उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। समाज सेवी विनोद धनखड़ सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। कांग्रेस पार्टी के हरियाणा में शासन काल के दौरान से लेकर आज तक उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ओर हरियाणा के युवा नेता एवं विकासशील सोच रखने वाले मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के धनी दिपेंद्र सिंह हुड्डा के हर संघर्ष में सहभागिता सुनिश्चित की है। हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में होना सुनिश्चित है। युवा कांग्रेस नेता विनोद धनखड़ ने सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी जताई है क्योंकि पिछले तीस सालों से धनखड़ सोनीपत में अपने व्यवसाय के साथ स्थाई निवासी हैं और हर सोनीपत वासियों से अच्छी तरह परिचित हैं तथा आम जनमानस के दुःख सुख के साथी रहे हैं और सोनीपत विधानसभा के मजबूत दावेदारों में से एक है। अंदरखाते यह भी हो सकता की विनोद धनखड़ को हाईकमान का आशीर्वाद मिल सकता है अगर ऐसा हुआ तो सोनीपत विधानसभा से भारी मतों से विजई हो सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!