करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

ग्रेडेशन लिस्ट के अनुसार हरियाणा मुख्य सचिव के बाद IAS सुधीर राजपाल ही सबसे सीनियर अधिकारी/ FCR बनने के हकदार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ग्रेडेशन लिस्ट के अनुसार हरियाणा मुख्य सचिव के बाद IAS सुधीर राजपाल ही सबसे सीनियर अधिकारी/ FCR बनने के हकदार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा मे आजकल अफसरशाही को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं की वरिष्ठ IAS कौन! वैसे प्रदेश में परम्परा रही है कि मुख्य सचिव नियुक्त होते ही किसी सीनियर IAS को FCR बनाया जाता है। लेकिन अब की बार ऐसा नही हुआ। क्योंकि तीन अतिरिक्त मुख्य सचिवो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर वरिष्ठता सूची में सबसे आगे चल रहे सुधीर राजपाल की वरिष्ठता को चुनोती दी है। पिछले 34 सालो से हरियाणा कैडर के 1990 बैच के IAS अफसरों की ग्रेडेशन लिस्ट प्रकाशित हो रही है। इस लिस्ट में आईएएस सुधीर राजपाल की सीनियोरिटी सबसे ऊपर रखी जाती है। उनके बाद डॉ. सुमिता मिश्रा का नाम प्रकाशित होता है। हरियाणा सरकार ने भी जितने आदेश जारी किए, उनमें सीनियोरिटी का क्रम यही रखा गया है। ऐसे में सीनियोरिटी के क्रम में सुधीर राजपाल सबसे सीनियर माने जा रहे हैं। सीनियोरिटी के अनुसार 1988 बैच के IAS टीवीएसएन प्रसाद के बाद दूसरे नंबर पर 1989 बैच के विवेक जोशी हैं। मगर, वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनके बाद 1990 बैच के सीनियर मोस्ट आईएएस सुधीर राजपाल हैं। विगत 34 साल से चली आ रही ही IAS अफसरों की सीनियोरिटी बरकरार रहती है, तो नियमो अनुसार सुधीर राजपाल को ही वित्तायुक्त राजस्व पद पर तैनात किया जाएगा। गत सप्ताह इस विषय को लेकर सम्पादक राणा ओबराय ने हरियाणा सिविल सचिवालय में कार्यरत एक DA से बात की तो उन्होंने कहा IAS सुधीर राजपाल पिछले 34 वर्षों से वरिष्ठता सूची में इसी क्रम पर चल रहे है। अब ऐन मौके पर इनकी वरिष्ठता को चेलेंज करना मात्र रुकावट डालना जैसा कार्य लगता है। उन्होंने बताया नियम के अनुसार किसी भी अधिकारी की वरिष्ठता को 3 वर्ष के समय सीमा के अन्दर चुनोती दी जा सकती है। उन्होंने बताया यदि यह मामला न्यायालय में जाता है तो फैंसला सुधीर राजपाल के हक में आ सकता है बाकी सरकार तो सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!