Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़रोहतकहरियाणा

मनीष ग्रोवर ने कहा, हुड्डा ने जिस तरह रोहतक को जलाया, अब रोहतक की जनता भी हड्ड को उसी प्रकार ही जलाएगी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,
मनीष ग्रोवर ने कहा, हुड्डा ने जिस तरह रोहतक को जलाया, अब रोहतक की जनता भी हड्ड को उसी प्रकार ही जलाएगी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंड़ीगड़ :- हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने नगर निगम चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने जिस तरह रोहतक को जलाया, अब रोहतक की जनता भी उन्हें उसी प्रकार जलाएगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हराने की भी बात कही। ग्रोवर वीरवार को रोहतक मिल्क प्लांट में एक समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में 5 नगर निगमों में भाजपा के मेयर की जीत पर खुशी जताई और सीएम मनोहर लाल खट्टर व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार मेयर का चुनाव सीधा हुआ। अब तक किसी की भी हिम्मत नहीं हुई थी। कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल उठाने पर मंत्री ने कहा कि जब जीत जाएं तो ठीक और हार जाएं तो गलत। दरअसल कांग्रेस को लोकतंत्र में हार पचाना अच्छा नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!