करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

जींद में रहेंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिन का प्रवास* शुक्रवार दोपहर 12 बजे पहुचे थे जींद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद में रहेंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिन का प्रवास* शुक्रवार दोपहर 12 बजे पहुचे थे जींद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिन के प्रवास पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे जींद पहुंचे। उन्होंने दिल्ली से चलकर रोहतक रोड से होते हुए सड़क मार्ग से गोपाल स्कूल पहुंचे। डॉ. मोहन भागवत ने यहां रामायण के सात खंडों पर आधारित श्रीराममंडपम में दीप प्रज्वलित करने के बाद चित्रकला कार्यशाला का अवलोकन किया। अवलोकन में क्षेत्र संघचालक सीताराम व्यास, प्रांत संघचालक पवन जिंदल भी साथ में रहे। केवल चुने हुए लोगों को ही गोपाल स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। मोहन भागवत की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल रख है। डॉ. मोहन भागवत जनवरी तक हरियाणा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बाल खंड में राम तिलक पर तूलिका से रंग लगाकर चित्रकला कार्यशाला की विधिवत शुरुआत की। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!