Thursday, August 15, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

गुरुग्राम एसटीएफ ने वांटेड काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम एसटीएफ ने वांटेड काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़/हिसार ;- गुरुग्राम एसटीएफ ने काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम एसटीएफ काला खैरमपुरिया को थाइलैंड से गिरफ्तार कर के लाई है। काला खैरमपुरिया ने भाऊ गैंग के गुर्गाें के जरिए हिसार में 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दो व्यापारियों से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पिछले 8 साल से काला खैरमपुरिया देश से बाहर था। उसकी लास्ट लोकेशन पुर्तगाल बताई जा रही थी। वहां से बैठकर हरियाणा में अपराध को अंजाम दे रहा था। काला खैरमपुरिया गैंग के गुर्गे पिछले कई साल से हरियाणा में दशहत फैला रहे थे। जिसमें हिसार में पिछले साल गांव खरड़ में शराब ठेकेदार केसी का मर्डर किया गया था मर्डर के बाद काला खैरमपुरिया के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। अब 24 जून को हिसार में महिंद्रा शोरूम में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए 35 राउंड फायरिंग की गई।
जिसके बाद बाइक सवार तीनों शूटर फरार हो गए थे। 25 जून को ही दो व्यापारी किट्टू बंसल तथा मनीष से दो दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इन तीनों मामलों में काला खैरमपुरिया का नाम आया था। काला खैरमपुरिया पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में 24 से अधिक केस दर्ज हैं। गुरुग्राम पुलिस की एसटीएफ गिरफ्तारी की पूरी कहानी दोपहर 12.30 बजे मीडिया के सामने रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!