Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

रोहतक में भाजपा का प्रदेशस्तरीय अभिनंदन समारोह आज, विधानसभा चुनाव का बजेगा बिगुल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक में भाजपा का प्रदेशस्तरीय अभिनंदन समारोह आज, विधानसभा चुनाव का बजेगा बिगुल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। सन्डे को रोहतक स्तिथ प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में 22 जिलों के पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले समारोह में पार्टी की तरफ से प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उप चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब, नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल और धर्मबीर सिंह के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी करनाल विधानसभा से विधायक बने हैं। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सबसे पहले चुनाव का शंखनाद करेगी।
कार्यकर्ता पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ पूर्व विधायक नरेंद्र कौशिक, दिनेश घिलौड़ बादली और बहादुरगढ़ हलके के कार्यकर्ता आसौदा टोल, नजदीक सांपला, सतीश नांदल और गढ़ी सांपला-किलोई हलके के कार्यकर्ता
खरावड़, नजदीक पुलिस चौकी उदयभान मलिक व कलानौर हलके के कार्यकर्ता।
आईएटी चौक, रोहतक विक्रम कादियान, डॉ.राकेश कुमार और बेरी और झज्जर हलके के कार्यकर्ता।
सेक्टर एक की पुलिया पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और रोहतक शहर व हलके के कार्यकर्ता।
पंडित श्रीराम शर्मा पार्क, नजदीक नया बस स्टैंड शमशेर खरकड़ा और महम हलके के कार्यकर्ता।
हरियाणा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सह प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह एक साथ एक ही मंच पर कार्यकर्ताओं में जान फूकेंगे। सभी नेता विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। विधानसभा चुनाव के लिए सभी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी और किस तरह किस रणनीति के तहत चुनाव लड़ा जाएगा, ऐसे सभी फार्मूलों पर रविवार को केंद्रीय मंत्री चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!