करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

शंकाओ के घेरे में हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आप पार्टी में गठबंधन!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शंकाओ के घेरे में हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आप पार्टी में गठबंधन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर संशय खड़ा हो गया है। दोनो पार्टी के नेता विरोधाभास बयान दे रहे हैं। आप नेता ढांडा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस पार्टी पर भीतरघात का आरोप भी लगाया था। वही नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी साफ कर दिया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए हुआ था। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस से अभी गठबंधन नहीं तोड़ा है। गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। आगे का फैसला आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके बाहर आने की स्थिति पर गठबंधन का फैसला हो सकेगा।
आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के कांग्रेस में आने की अटकलों को लेकर हुड्डा ने कहा कि गुप्ता ही इसका जवाब दे सकते हैं, हमें नहीं पता। दूसरा, कुरुक्षेत्र सीट पर आप नेता अनुराग ढांडा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। भितरघात कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा में हुआ है।
हुड्डा ने कहा कि लोगों को विधानसभा चुनावों का इंतजार है, इस बार जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में हुड्डा ने किसी तरह के पत्ते नही खोले। कहा कि यह अभी कुछ तय नहीं किया गया है, समय आने पर इस पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!