Thursday, July 4, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पीएम मोदी अंबाला में इंडी गठबंधन पर गरजे, कहा INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पीएम मोदी अंबाला में इंडी गठबंधन पर गरजे, कहा INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़/अम्बाला ;- हरियाणा के अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में और गोहाना के हुडा ग्राउंड में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किए। पीएम मोदी दोपहर बाद रैली स्थल पर पहुंचे। पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जहां प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे तो इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा यानी हिम्मत-मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। अंबाला की धरती से पूरे हरियाणा को राम राम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है। मोदी ने कहा कि मैंने कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई हैं। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।
पीएम ने कहा कि अंबाला के आसमान में राफेल जब उड़ता है तो आपको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हमारे रतन लाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं।
सभी दल चारों खाने चित-मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं।
मोदी ने कहा कि इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है। देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है। इसलिए हरियाणा का गांव-गांव, घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं के फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। कहा कि बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, कांग्रेस भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे। जानते हैं क्यों, ताकि विदेश से हथियार मंगवाने के नाम पर घोटाले कर सकें।
मोदी ने कहा कि हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं मिलती थी, उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। उन्हें लाठी देकर कहा जाता था कि आतंकियों का मुकाबला करो। जब मोदी सरकार आई तो उसने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया के हथियार मिल रहे हैं।
पीएम ने कहा कि हरियाणा सत्य की धरती है, इस धरती पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। कहा कि मोदी सरकार ने हर परिवार की चिंता की। इसलिए ऐसे संवेदनशील निर्णय मोदी लेता है। साथियों मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है। ऐसे में हरियाणा का बहुत अधिकार मेरे पर है, क्योंकि मेरी इस यात्रा में हरियाणा के भी संस्कार हैं। मैं आपको यह गारंटी देता हूं कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, दस साल में बीस करोड़ रुपए का एमएसपी में हमने किसानों से अनाज खरीदा है। यानी तीन गुना अनाज किसानों से खरीदा गया है। पहले तो पैसा मिलने में भी कई महीने लगते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!