Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़पानीपतहरियाणा

सांसद रामकुमार कश्यप ने पानीपत की मेयर पद की प्रत्याशी के हक में किया प्रचार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
सांसद रामकुमार कश्यप ने पानीपत की मेयर पद की प्रत्याशी के हक में किया प्रचार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत :- पानीपत नगर निगम के हो रहे चुनाव में इंडियन नेशनल लोक दल और बहुजन प्रत्याशी की संयुक्त उम्मीदवार प्रियंका कश्यप के हक में राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। सांसद कश्यप ने कई इलाकों इलाकों में प्रचार करते हुए कहा आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है और हमें पूरी संभावना है की पानीपत की जनता इनेलो और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार प्रियंका कश्यप को जीता कर ही दम लेगी। उन्होंने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि प्रियंका कश्यप पानीपत की मेयर बन जाती हैं तो पानीपत की कोई भी सड़क, गली, नाली, पक्की होने से नहीं रह जाएगी। पानीपत का पूरा विकास किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टियां सिर्फ झूठे वायदे करती हैं काम नहीं करती। इसलिए आप इनेलो प्रत्याशी प्रियंका कश्यप को एक बार जीता जरुर जिताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!