करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में किया दावा, 8 लाख वोटो के अंतर से जीतेंगे करनाल लोकसभा से पूर्व सीएम खट्टर, नायब सरकार सुरक्षित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में किया दावा, 8 लाख वोटो के अंतर से जीतेंगे करनाल लोकसभा से पूर्व सीएम खट्टर, नायब सरकार सुरक्षित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा सरकार के चीफ मीडिया कोर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में दावा करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहरलाल खट्टर 8 लाख वोटो के अंतर से जीतेंगे। कटारिया ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा देश और प्रदेश में भाजपा की लहर है मोदी के नेतृत्व में संत रूपी मनोहरलाल खट्टर के बेहतरीन जनहितकारी कार्यो के कारण हरियाणा में भाजपा सभी लोकसभा की दस की दस सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करनाल विधानसभा से भारी मतों के अंतर से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मोदी के कारण भारत का परचम फहरा रहा है। कटारिया ने बताया 4 लोकसभा क्षेत्र में घूमने से वास्तविक स्तिथि साफ हुई है। उन्होंने बताया ग्रामीणों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के द्वारा किये गए कार्यों को लेकर बहुत जोश है। ग्रामीण कहते है बिना खर्ची के हमारे गांव के युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। जो अपने आप मे एक मिसाल है। उन्होंने दावा करते हुए कहा मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पर का नारा सार्थक होगा। उन्होंने कहा हरियाणा में भी सभी सीटे जीतकर भाजपा का डंका बजायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!