Saturday, July 27, 2024
Latest:
गुड़गाँवचंडीगढ़पानीपतहरियाणा

हरियाणा में हो रहे नगर निगम के चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने भी दिखाया दम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में हो रहे नगर निगम के चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने भी दिखाया दम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;-नगरनिगमों मे हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल के मेयर तथा सभी वार्डों के सदस्यों और नगरपालिकाओं-जाखल मण्डी (फतेहाबाद) तथा पुण्डरी (कैथल) के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने, छंटनी और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
राज्य चुनाव आयुक्त डा0 दलीप सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि मेयर के लिए 40 पुरुष उम्मीदवारों तथा 19 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और नगरनिगमों के सभी वार्डों के लिए 320 पुरुष उम्मीदवारों तथा 272 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 592 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह, नगरपालिका के लिए 35 पुरुष उम्मीदवारों और 55 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि नगरनिगमों के मेयर के लिए हिसार में 20 वार्डों के लिए 19 पुरुषों और चार महिलाओं से कुल 23 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से एक महिला द्वारा नाम वापस ले लिया गया। इस प्रकार, 19 पुरुषों और तीन महिलाओं समेत 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह, करनाल में 20 वार्डों के लिए 11 महिलाओं से कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से दो महिलाओं के नामांकन रदद कर दिए गये तथा एक महिला द्वारा नाम वापस ले लिया गया। इस प्रकार, आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और सभी महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि पानीपत में 26 वार्डों के लिए 12 महिलाओं से 12 नामांकन प्राप्त हुए जिनमें से दो महिलाओं के नामांकन रदद कर दिए गये और पांच महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गये। इस प्रकार, यहां से पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और सभी महिलाएं हैं। रोहतक में 22 वार्डों के लिए 11 पुरुषों और दो महिलाओं से कुल 13 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से एक पुरुष द्वारा नाम वापस ले लिया गया। इस प्रकार यहां से 10 पुरुषों और दो महिलाओं समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार, यमुनानगर में 22 वार्डों के लिए 11 पुरुषों और चार महिलाओं से 15 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से तीन महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 11 पुरुषों और एक महिला समेत 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
डा0 दलीप सिंह ने बताया कि नगरनिगमों के सदस्यों के लिए हिसार में 20 वार्डों के लिए 70 पुरुषों और 43 महिलाओं से कुल 113 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 पुरुषों और दो महिलाओं द्वारा पांच नामांकन वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 67 पुरुषों और 41 महिलाओं समेत 108 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार, करनाल में 20 वार्डों के लिए 72 पुरुषों और 44 महिलाओं से कुल 116 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 पुरुषों और तीन महिलाओं के सात नामांकन रदद कर दिए गये तथा सात पुरुषों और सात महिलाओं द्वारा 14 नामांकन वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 61 पुरुषों और 34 महिलाओं समेत 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि पानीपत में 26 वार्डों के लिए 76 पुरुषों और 69 महिलाओं से कुल 145 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से चार पुरुषों के नामांकन रदद हो गए और 8 पुरुषों और 5 महिलाओं समेत 13 नामांकन वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 64 पुरुषों और 64 महिलाओं समेत 128 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। रोहतक में 22 वार्डों के लिए 72 पुरुषों और 76 महिलाओं से कुल 148 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से दो पुरुषों और एक महिला के नामांकन रदद कर दिए गये तथा पांच पुरुषों और पांच महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गए। इस प्रकार, 65 पुरुषों और 70 महिलाओं समेत 135 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार, यमुनानगर में 22 वार्डों के लिए 69 पुरुषों और 72 महिलाओं से 141 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से दो महिलाओं के नामांकन रदद हो गए और छ: पुरुषों तथा सात महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 63 पुरुषों और 63 महिलाओं समेत 126 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नगरपालिका के लिए जाखल मण्डी (फतेहाबाद) में 13 वार्डों के लिए 26 पुरुषों और 27 महिलाओं से 53 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से दो पुरुषों और एक महिला के नामांकन रदद हो गये तथा सात पुरुषों और सात महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गये। इस प्रकार, 17 पुरुषों और 18 महिलाओं समेत 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह, पुण्डरी (कैथल) में 13 वार्डों के लिए 23 पुरुषों और 42 महिलाओं से 65 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 पुरुषों और 6 महिलाओं द्वारा नाम वापस ले लिए गए। इस प्रकार, 18 पुरुषों और 36 महिलाओं समेत 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!