Wednesday, June 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मनोहर खट्टर पर भारी पड़ा अपना लिया फैंसला, हरियाणा में पूर्व सीएम को मिलने वाले केबिनेट रेंक को खत्म करके बहुत पछता रहे होंगे!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मनोहर खट्टर पर भारी पड़ा अपना लिया फैंसला, हरियाणा में पूर्व सीएम को मिलने वाले केबिनेट रेंक को खत्म करके बहुत पछता रहे होंगे!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अपने ही।लिए फैंसले पर बहुत पछता रहे होंगे। क्योंकि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाले केबिनेट रेंक को खत्म कर दिया था। यह फैंसला उन्होंने दुर्भावना के कारण लिया या जनहित के कारण लिया। कारण चाहे जो भी हो अब खट्टर पछता बहुत रहे होंगे। साढ़े नौ साल हरियाणा के सीएम रहे मनोहर लाल को न तो सरकारी बंगला मिलेगा और न नौकर-चाकर। दरअसल मनोहर लाल जब पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाले कैबिनेट मंत्री के दर्जे को समाप्त कर दिया था। इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को सिर्फ पूर्व विधायक वाली सुविधाएं मिलती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में हुआ था। दो मई 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व सीएम को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फैसला लिया था। इस फैसले के तहत पूर्व सीएम को लाल बत्ती, झंडी वाली सरकारी गाड़ी, राजधानी चंडीगढ़ में सरकारी कोठी, एक निजी सचिव, एक सहायक, एक ड्राइवर, चार पीएसओ और दो चपरासी मिलते थे।
2014 में हुड्डा जब सीएम की कुर्सी से हटे तो उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया। करीब दो साल तक उन्हें यह दर्जा व सुविधाएं मिलीं। अप्रैल 2016 में मनोहर लाल ने इस फैसले को पलट दिया। तर्क यह दिया गया कि पूर्व सीएम को इतनी सुविधाएं देने से राज्य के लोगों में नाराजगी है।
*सिर्फ दो पूर्व सीएम को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा*
हरियाणा में अब तक सिर्फ दो पूर्व सीएम को ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। यह हैं हुकुम सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को भी मिलना था, मगर हुड्डा जब यह नियम लाए उस समय ओपी चौटाला जेबीटी घोटाले में जेल में थे। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल का ठिकाना फिलहाल चंडीगढ़ की कबीर कुटिया (सीएम हाउस) में ही है। अब करनाल हो जाएगा क्योंकि वह वहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव भी वहीं से लड़े थे। वहां उनके पास अब घर है। इसी जनवरी में उन्होंने रोहतक के गांव बनियानी में बने पुश्तैनी घर को बच्चों के लिए ई-लाइब्रेरी बनाने को जिला प्रशासन को सौंप दिया था। यह पुश्तैनी घर उनके माता-पिता की निशानी थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में दिए अपने हलफनामे में उन्होंने इस पैतृक घर को एकमात्र गैर-कृषि संपत्ति घोषित किया था। हलफनामे के अनुसार संपत्ति का अनुमानित क्षेत्रफल 1,350 वर्ग फुट है और निर्मित क्षेत्र 800 वर्ग फुट है। अक्तूबर 2019 में घर की कीमत करीब 3 लाख रुपये थी। इसके अलावा इसी गांव में उनके पास 12 कनाल कृषि भूमि है, जो उन्हें विरासत में मिली थी। 2019 में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!