करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा की HKRN POLICY को चंडीगढ़ प्रशासन ने सराहा, ऐसी पॉलिसी यूटी में भी होगी लागू*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की HKRN POLICY को चंडीगढ़ प्रशासन ने सराहा, ऐसी पॉलिसी यूटी में भी होगी लागू*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ में सेवारत करीब 16500 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। यूटी प्रशासन कर्मचारियों के लिए हरियाणा की तर्ज पर कौशल विकास एवं रोजगार निगम या नोडल एजेंसी बनाने पर विचार कर रहा है। बुधवार को यूटी सचिवालय में प्रशासक के नवनियुक्त सलाहकार राजीव वर्मा और गृह सचिव नितिन यादव के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई।
कर्मचारियों के लिए अगर इस तरह की नोडल एजेंसी या निगम का प्रावधान होता है तो उनका शोषण रुकेगा और भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार पर भी लगाम लग सकेगी। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने बुधवार को शहर के विभिन्न वर्गां से समस्याओं और समाधान को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। बता दें कि शहर में विभिन्न विभागों में ठेके पर तैनात कई कर्मचारियों को दो-दो माह से तनख्वाह नहीं मिली है। इसे लेकर कर्मचारियों की ओर से आए दिन प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। बातचीत के दौरान गृह सचिव नितिन यादव ने सुझाव दिया कि कर्मचारियों के लिए रोजगार निगम या कोई नोडल एजेंसी बनाकर इस समस्या को हल किया जा सकता है।
पार्किंग समस्या, मंडी में अव्यवस्था पर भी चर्चा
एडवाइजर को सिटी ब्यूटीफुल में पार्किंग की समस्या, सेक्टर 26 स्थित अनाज और सब्जी मंडी में अव्यवस्था से रू-ब-रू कराया गया। वहीं, शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या भी उनके ध्यान में लाई गई। सलाहकार राजीव वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ देश का पहला सुनियोजित और सुंदर शहर है। इसके सौंदर्य और व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए आम नागरिकों, शहर के संगठनों और हितधारकों की भागेदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हाल ही में व्यापार मंडल, आरडब्ल्यू समेत कई संगठनों ने उनसे मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया। इन तमाम समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करेंगे। इस दौरान लोगों की ओर से जो सुझाव मिलेंगे, उन्हें शहर की विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!