Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालकुरुक्षेत्रज्योतिषहरियाणा

जीवन के रहस्यों का समाधान गीता में ही मिल सकता है :- मंत्री कर्णदेव काम्बोज

राणा ओबराय
राष्ट्रिय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जीवन के रहस्यों का समाधान गीता में ही मिल सकता है :- मंत्री कर्णदेव काम्बोज
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में श्री मद भागवत गीता महोत्सव के 6 वे दिन कथा श्रवण के लिए हरियाणा सरकार के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री कर्णदेव काम्बोज पहुँचे और परम् पूज्य गुरु श्रीकांत शर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरु जी ने स्मृति चिन्ह देकर और शाल ओढ़ाकर मंत्री जी को सम्मानित किया। मंत्री काम्बोज ने गीता प्रेरणा पुस्तक का विमोचन किया।इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भी गाय और गीता पर अपने विचार रखे। मंत्री काम्बोज ने अपने संबोधन में कहा जीवन के रहस्यों का समाधान गीता में ही मिल सकता है इसलिए सभी गीता को अपने जीवन मे आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि मानव जीवन सबसे श्रेष्ठ है, परमपिता ने मनुष्य को अन्य जीवों से अलग तीन क्षमताएं दी है जो सुंदर शरीर, मन और बुद्धि के रूप में हमारे साथ है। इसलिए शरीर से दूसरों को दुख ना दें, मन पर नियंत्रण रखें और बुद्धि से अच्छे- बुरे का ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारी देशी नस्ल की देशी नस्ल की गाय पूरी दुनियां में प्रशिद्ध हो रही है। जब विदेशी और देशी गाय के दूध का परीक्षण किया गया तो देशी नस्ल की गाय के दूध में वे सभी पोषक तत्व पाए गए जो हमारी माँ के दूध में होते है इसलिए भारत मे गाय को माता के रुप में पूजा जाता है। मंत्री काम्बोज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि हमारे घर मे गाय और गीता जरूर होनी चाहिए। इस अवसर पर गौ संवर्धन समिति के राष्ट्रीय संयोजक मयंकेश्वर सिंह,श्रीमद्भागवत महोत्सव के आयोजक संभू शिकारिया, यमुना शिकारिया, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र भूषण पांडेय, पत्रकार राकेश कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!