Sunday, June 30, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा मुझे गलत तरीके से फंसाया गया’…गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने जारी किया वीडियो*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आप सांसद संजय सिंह ने कहा मुझे गलत तरीके से फंसाया गया’…गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने जारी किया वीडियो*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज अचानक ईडी मेरे घर पहुंची। दिनभर छापेमारी की। लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम मोदीजी से कहना चाहते हैं कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं। ये आपकी हताशा और हार का संकेत है।
उन्होंने कहा कि जब-जब जुल्म बढ़ता है, तब-तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है। संजय सिंह ने कहा कि मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस बारे में बोलता रहा हूं, आगे भी बोलता रहूंगा। वहीं, संजय सिंह की मां ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। वह सच के लिए लड़ता रहा है। उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरे पास आ जाए। बता दें कि ईडी ने दिल्ली की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने अपने आरोपपत्र में सिंह के नाम का उल्लेख किया था। इसमें कहा गया है कि बिचौलिए दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वह सिंह से अपने रेस्तरां ‘अनप्लग्ड कोर्टयार्ड’ में एक पार्टी के दौरान मिला था। इसमें कहा गया है कि 2020 में, सिंह ने उससे रेस्तरां-मालिकों से दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते आम आदमी पार्टी के लिए कथित तौर पर धन जुटाने के लिए कहने का अनुरोध किया था। अरोड़ा ने कहा कि उसने 82 लाख रुपये का चेक दिया। आरोपपत्र के अनुसार, दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा कि एक अन्य आरोपी – अमित अरोड़ा – अपनी शराब की दुकान ओखला से पीतमपुरा स्थानांतरित करने में मदद चाहता था।
आरोप है कि वह (अरोड़ा) सिंह के माध्यम से ऐसा कराने में कामयाब रहा क्योंकि सिंह ने सिसोदिया से कहा, जिसके बाद आबकारी विभाग ने मामले का निस्तारण किया। आरोपपत्र में कहा गया है कि दिनेश अरोड़ा ने यह भी कहा कि उसने सिंह के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर एक बार मुलाकात की थी, जबकि सिसोदिया से पांच-छह बार बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!