चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

पानीपत डेरा कांड को लेकर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन पुलिस जांच से संतुष्ट असन्तुष्ट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/ भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत डेरा कांड को लेकर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन पुलिस जांच से संतुष्ट असन्तुष्ट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय);- मतलौडा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और डेरे में तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को सात दिन बीत चुके हैं। घटना के सात दिन बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने उनके घर पहुंची। उन्होंने बंद कमरे में तीनों पीड़िताओं से करीब 55 मिनट तक बातचीत की। इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एसपी अजीत सिंह शेखावत से अब तक की गई कार्रवाई पर सवाल-जवाब किए।
*महिला आयोग की अध्यक्ष जांच से संतुष्ट नहीं*
महिला आयोग की अध्यक्ष की गई जांच से संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने एसपी से कहा कि जांच में तेजी लाएं और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करें। इस पर एसपी ने कहा कि 150 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। वारदात से जुड़े पुख्ता सुराग मिले हैं। आसपास के गांवों से चार संदिग्ध वारदात के बाद से लापता हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!