करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

अभय चौटाला ने CM खट्टर पर निशाना साधाते हुए कहा कि सीएम की कही हुई बात अपने आप मे समस्या, इसलिए हरियाणा में रोज नई समस्याओं का हो रहा जन्म!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अभय चौटाला ने CM खट्टर पर निशाना साधाते हुए कहा कि सीएम की कही हुई बात अपने आप मे समस्या, इसलिए हरियाणा में रोज नई समस्याओं का हो रहा जन्म!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- हरियाणा के कैथल में 25 सितंबर को अनाज मंडी में ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली इनेलो की राज्य स्तरीय सम्मान दिवस रैली को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने अंबाला रोड ​स्थित आरकेएम पैलेस में बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने विस्तार अनाज मंडी का दौरा भी किया। पत्रकारों से बातचीत में अभय ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री की कही हुई बात भी समस्या है। इसलिए हर रोज प्रदेश में नई समस्या आ रही है। चौटाला ने कहा कि इस रैली में कैथल के लोगों की सबसे अ​धिक भागेदारी रहेगी। इसके लिए यहां के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता निमंत्रण गांव-गांव जाकर दे रहे हैं। चौटाला ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के सभी नेता रैली में आएंगे। सबसे पहले पूर्व CM ओपी चौटाला ने विपक्ष को एकत्रित करने की शुरुआत की थी। उन्होंने नीतीश कुमार को यह जिम्मेदारी दी थी। चौटाला ने बताया कि सम्मान दिवस रैली में लालू यादव, सीता राम येचूरी, शरद पवार, जयंत चौधरी, नीतीश कुमार, फारुख अब्दुल्ला, चौधरी विरेंद्र चौधरी सहित अन्य बड़े नेता पहुंचेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष म​ल्लिकाअर्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को भी निमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!