Tuesday, September 17, 2024
Latest:
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस तैयार, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जिला प्रधान, विधायक, सांसद और संगठन प्रमुख के साथ की मीटिंग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस तैयार, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जिला प्रधान, विधायक, सांसद और संगठन प्रमुख के साथ की मीटिंग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अध्यक्षता में सुबह से बैठकों का दौर जारी है। वह चुनावों की रणनीति के संबंध में जिला प्रधान, विधायकों, संसद सदस्यों समेत अन्य संगठनों के प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। वड़िंग के अलावा कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशु और अन्य कई नेता पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे हैं। सुबह 11 बजे से अलग-अलग तीन बैठकों में आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने जिलावार पार्टी प्रचार की रूप-रेखा बारे बातचीत कर कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। चुनाव प्रचार के लिए नेता कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।
(AAP) और पंजाब कांग्रेस के मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कह चुके हैं कि I.N.D.I.A गठबंधन हो चुका है। लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए छोटे-मोटे मन मुटाव दूर कर बड़ा हासिल करना है।
*कांग्रेसी नेता गठबंधन के सवाल पर हैं चुप*
वित्त मंत्री के इस बयान को दोनों पार्टियों के गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता इस मामले पर अब तक खुलकर नहीं बोले हैं। हालांकि, बीते समय कांग्रेस से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अन्यों के AAP के लिए तल्खी जगजाहिर हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान के AAP के साथ खड़े होने के बाद से पंजाब कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों पार्टियों के पंजाब में गठबंधन पर फिलहाल तक किसी भी कांग्रेसी नेता ने स्पष्ट रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!