Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां अपनी बिसात बिछाने लगी हैं। इस वक्त खबर दिल्ली से है। दिल्ली में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने लवली को राजधानी में पार्टी की बड़ी कमान सौंपी है। हालांकि इसके पीछे भी कांग्रेस का एक बड़ा दांव है। दरअसल, दिल्ली में इस समय कांग्रेस काफी कमजोर स्थिति में है। ऐसे में अरविंदर सिंह लवली पर इसलिए भरोसा जताया गया है क्योंकि उन्हें दिल्ली की राजनीति की बुनियादी पकड़ है। अरविंदर लवली दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के दौरान शिक्षा से लेकर पर्यटन और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा लवली की सिख समुदाय में अच्छी पकड़ मानी जाती है। और यह मालूम रहे कि दिल्ली के वोटों में सिख समुदाय की अच्छी-ख़ासी भूमिका है। ऐसे में पार्टी लवली की नियुक्ति के जरिए इस वर्ग को भी साधना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!