खेल

*लोगों को गुमराह करके मूर्ख बनाओ और राज करो,कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया जाता है ऐसा पाठ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*लोगों को गुमराह करके मूर्ख बनाओ और राज करो,कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया जाता है ऐसा पाठ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्डीगढ ;- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करके मूर्ख बनाओ और राज करो, यह कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया व सिखाया जाता है तथा कांग्रेस की संस्कृति यही है। श्री विज ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस यही कर रही है।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

पत्रकारों द्वारा नूंह जैसी हिंसा मध्य प्रदेश में फैलाने के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नूंह दंगे की सच्चाई बाहर आनी अभी बाकी है, जिसने भी इस दंगे को किया है, उसे बेनकाब किया जाएगा।
कांग्रेस द्वारा बुजुर्गों की पैंशन बढ़ाने, निशुल्क बिजली देने, गैस सिलेंडर का दाम कम करने के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सत्ता में थे, तब उन्हें बुजुर्ग नजर नहीं आये, गैस सिलेंडर के दाम नजर नही आये। उन्होंने कहा कि अब निशुल्क बिजली देने जैसी बातें करना इत्यादि यह कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया व सिखाया जाता है।
*कांग्रेस ने देश के टुकडे़ किए- विज*

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि इन्होंने (कांग्रेस) ही देश के टुकड़े किये हैं, ये तो हत्यारी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो लाखों लोगों का कत्ल हुआ, करोड़ों लोग बेघर हुए, महिलाओं की अस्मत के साथ खेला गया। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार जो टुकडे़-टुकड़े होंगे, के नारे लगाता था। उसके व कांग्रेस का ब्लड ग्रुप एक ही है।

*संविधान को देश के चुने हुए लोगों द्वारा बनाया गया – विज*

उन्होंने इस दौरान एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अज्ञानियों की बातों का संज्ञान नहीं लेना चाहिए। संविधान को देश के चुने हुए लोगों द्वारा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह (संविधान) पार्लियामैंट में बनाया जाता है और पार्लियामैंट में चुने हुए प्रतिनिधि बैठते हैं।

*उन्हें (भगवंत सिंह मान) हर चीज में नोट नजर आते है – विज*
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए ब्यान कि नोटों का रंग प्रधानमंत्री की जैकेट जैसा है, के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें (भगवंत सिंह मान) हर चीज में नोट नजर आते हैं, कौन किस रंग की जैकेट पहन रहा है, वे उससे नोट का मिलान करते है, उनकी सोच समझ व पार्टी में हर वक्त नोट रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके (भगवंत सिंह मान) मैंटर केजरीवाल के साथी जेल में हैं।

*लेह-लद्दाख में सेना की गाडी का सडक हादसा दुखद- विज*
लेह-लद्दाख में सेना की गाडी के सडक़ हादसे के बारे में उन्होंने कहा कि जो जाबांज शहीद हुए हैं, उनमें हरियाणा के जाबांज भी शामिल हैं। एक जाबांज तो ऐसा है, जिसकी दस दिन पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

*जिन लोगों ने अवैध होर्डिंग लगाये थे, उन्हें हटाने का काम किया जा रहा- विज*

अंबाला में अवैध होर्डिंग्ज से सम्बन्धित पूछे गये प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के तहत सभी को चलना होगा, जिन लोगों ने अवैध होर्डिंग लगाये थे, उन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। अवैध कार्य करने पर एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है।
*गृह मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना*

इस मौके पर उन्होंने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और विभिन्न समस्याओं के निपटान बारे लोगों को आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। श्री विज ने इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सामजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्याम अरोड़ा व विशाल टांगरी को प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई दी और कहा कि इन्होंने पिछले दिनों बाढ़ के दौरान महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!