Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के खिलाफ मध्यप्रदेश में FIR दर्ज, शिवराज सरकार पर लगाया था भ्र्ष्टाचार का अरोप*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के खिलाफ मध्यप्रदेश में FIR दर्ज, शिवराज सरकार पर लगाया था भ्र्ष्टाचार का अरोप*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने FIR दर्ज की है और आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रियंका गांधी पर आरोप है कि, वह मध्य प्रदेश की बीजेपी वाली शिवराज सरकार को लेकर सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैला रहीं हैं। बताया जाता है कि, प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेताओं पर भी एफ़आईआर दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि, बीजेपी के पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। बीजेपी के पदाधिकारियों का कहना है कि, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की ओर से शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाया जा रहा है और इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाएं डाली जा रहीं हैं। जिसके चलते शिवराज सरकार और अन्य बीजेपी नेताओं की छवि धूमिल हो रही है। बीजेपी नेताओं ने मांग की है कि, पुलिस इसे लेकर सख्त कार्रवाई करे। वहीं पुलिस का कहना है कि, जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मध्य प्रदेश की बीजेपी वाली शिवराज सरकार 50 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप में घिर गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शिवराज सरकार की धज्जियां उड़ाए हुए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट किया है। जिसके बाद ही उन पर एफ़आईआर हुई है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, शिवराज सरकार में ऐसे हज़ारों मामले हैं, बीजेपी किन-किन पर केस करेगी? अब तो प्रदेश में बीजेपी और शिवराज सरकार की सच्चाई सामने आने लगी है। वहीं प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, बीजेपी के लोग प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार हो या कोई भी भाजपा सरकार, अपना भ्रष्टाचार मुद्दा दबाना केंद्र सरकार और भाजपाइयों की आदत बन गई है। लेकिन हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। यदि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए तो दो-तीन महीने इंतजार करें, कांग्रेस की सरकार आएगी तब उन्हें सबूत दिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से डरी हुई है इसलिए वो ऐसा काम करते हैं। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 फीसदी कमीशन लिया जाता है तो इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए? एफआईआर दर्ज करने से सच नहीं छुपेगा।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता अरुण यादव का कहना है कि, मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार का एक बड़ा गढ़ बन चुका है, 50% कमीशनखोरों की सरकार मध्यप्रदेश में काम कर रही है। हम पहले भी भ्रष्ट लोगों से लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम बीजेपी के भ्रष्ट 50% कमीशनखोरों से लड़ने वाले हैं। वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि, मैं डंके की चोट पर कहता हूँ…मैं दावे के साथ कहता हूँ कि मध्यप्रदेश में 50% कमीशन खाने वाली भ्रष्ट सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!